
मुंबई एयरपोर्ट पर अब यह कंपनी संभालेगी ग्राउंड हैंडलिंग का काम, Celebi के सभी कर्मचारी होंगे शिफ्ट
AajTak
मुंबई हवाई अड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तीन महीने तक हवाई अड्डे पर जमीनी रखरखाव का काम सौंपा है. जमीनी रखरखाव (ग्राउंड हैंडलिंग) का अर्थ है कि विमान को हवाई अड्डे पर दी जाने वाली सेवाएं और उससे संबंधित अन्य कार्य.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज अगले तीन महीनों के लिए हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग कार्यों का प्रबंधन करेगी.
यह निर्णय अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा तुर्की की कंपनी सिलेबी NAS के साथ मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों के लिए रियायती समझौतों को रद्द करने के एक दिन बाद आया है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर तुर्की की कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी.
तीन महीनों के लिए सौंपा जिम्मा
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL), जो अडानी समूह का हिस्सा है, ने एक बयान में कहा कि इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम ग्राउंड हैंडलिंग प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: PAK की मदद करने वाला तुर्की भारत में संभाल रहा एयरपोर्ट्स पर हाई-सिक्योरिटी, सवालों के घेरे में सेलेबी एविएशन
सुचारु और स्थिर परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस के साथ एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई. वर्तमान में, इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं दे रही है. MIAL के बयान के अनुसार, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और एयरलाइनों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई है, ताकि बदलाव के बावजूद सुव्यवस्थित व निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें. इंदो-थाई एयरपोर्ट सर्विसेज पहले से ही नौ प्रमुख एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










