
मुंबई: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच से जुड़े NCB के दो अफसर निलंबित
AajTak
आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी SIT ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए 90 का समय मांग लिया. यह आवेदन ऐसे समय दिया गया था जब चार्जशीट दायर करने के लिए 180 दिन की समय सीमा 2 अप्रैल को खत्म होने वाली थी.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स की जांच में शामिल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, आर्यन केस से जुड़े जांच अधिकारी सुपरिटेंडेंट वीवी सिंह और इंटेलीजेंस ऑफिसर आशीष रंजन प्रसाद को बुधवार को एनसीबी ने निलंबित कर दिया है. आर्यन केस में वीवी सिंह के साथ आशीष भी जांच कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की विजिलेंस टीम ने जांच के बाद कहा कि दोनों अधिकारी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे इसलिए उनको निलंबित कर दिया गया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों को क्रूज ड्रग्स मामले में उनकी भूमिका के लिए निलंबित किया गया है या किसी और मामले में यह कार्रवाई हुई है.
एनसीबी टीम पर लगे थे वसूली के आरोप
एनसीबी टीम के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों के बाद एनसीबी एसआईटी को क्रूज ड्रग्स समेत पांच मामले ट्रांसफर कर दिए गए थे. एक उप महानिदेशक स्तर के अधिकारी को मामले की विजिलेंस जांच सौंपी गई थी. जांच के दौरान वीवी सिंह और प्रसाद के अलावा तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित कई अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए थे.
चार्जशीट के लिए NCB ने मांगा और समय
आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच एनसीबी की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) कर रही है. NCB की एसआईटी ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए 90 का समय मांग लिया. एनसीबी की ओर से सेशन कोर्ट में यह आवेदन ऐसे समय दिया गया था जब चार्जशीट दायर करने के लिए 180 दिन की समय-सीमा 2 अप्रैल को खत्म होने वाली थी.
इस मामले में 20 लोग किए गए थे अरेस्ट

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








