
मुंबईः कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार का BJP पर निशाना, कहा- 'ढोंगी राष्ट्रवाद में भाजपा को पीएचडी हासिल'
AajTak
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा. साथ ही आरोप लगाया कि उदयपुर हत्याकांड का आऱोपी रियाज़ बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया की फैक्ट्री में काम करता था.
मुंबई में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड और अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या का मुद्दा उठाया. साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
PC में अजय कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संबंध आतंकवादियों से हैं. उन्होंने कहा कि जो खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, ये किसी ढोंग से कम नहीं है. ये पूरी तरह से दिखावा है. उन्होंने कहा कि ढोंगी राष्ट्रवाद में भाजपा को पीएचडी हासिल है.
डॉ. अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि उदयपुर की घटना में रियाज का संबंध भाजपा के गुलाब कटारिया से हैं. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गुलाबचंद कटारिया की फैक्ट्री में टेलर कन्हैयालाल की हत्या का आरोपी रियाज़ काम करता था.
पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में जो घटना घटी है. इसके आरोपी इरफान ने नवनीत राणा और रवि राणा के लिए लगातार प्रचार किए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है, ऐसा अभी तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया है और कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है. अजय कुमार ने कहा कि 1999 में आतंकी मशहूद अज़हर को भाजपा वालों ने ही छुड़वाया था.
ये भी देखें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








