
मुंडका अग्निकांडः 'मृतकों की लिस्ट भी देखी पर भाई का पता नहीं चला', अस्पताल के बाहर जुटे परिजनों का छलका दर्द
AajTak
Delhi Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका में भीषण आग लगने से कई जिंदगियां खत्म हो गईं. लेकिन परिजनों का दुख इससे भी बड़ा है. उनका कहना है कि वो ये तक नहीं जानते कि उनके अपने कहां हैं. अस्पताल के बाहर खड़े हैं, कोई अंदर जाने तक नहीं दे रहा है.
Delhi Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला इमारत में लगी आग में जान गंवाने वालों और घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे में अपनों को खोने वाले या घायलों के परिजन जब संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो उनके जख्म औऱ भी ज्यादा गहरे हो गए. अस्पताल के बाहर अपनों को तलाशते लोगों का कहना था कि उन्हें ये तक नहीं पता कि उनके परिजन कहां हैं.
अस्पताल के बाहर मौजूद ललित ने बताया कि हादसे के बाद दोस्त की मां की कोई जानकारी नहीं है. घटना के दौरान मैंने उनसे फोन पर बात की थी, तो उन्होंने बताया था कि 'ललित अभी फोन काट दे, यहां जान बचाना मुश्किल है, 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं.' ललित ने कहा कि शाम 5 बजकर 36 मिनट पर मेरी आंटी से बात हुई थी. वह बहुत घबराई हुई थीं. उन्होंने कहा कि फोन पर लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं. लेकिन हादसे के बाद हमें ये भी नहीं पता कि वह कहां हैं. फोन की रिंग जा रही है लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा है. पिछले 4 घंटे से अपनी आंटी की तलाश कर रहे हैं.
दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल के बाहर पीड़ित ने कहा कि मेरा छोटा भाई कंपनी में काम करता था. उसका पता नहीं चल रहा है. यहां अस्पताल में कई एंबुलेंस आ रही हैं. जिनमें डेड बॉडी को लाया जा रहा है. मैंने लिस्ट में भी भाई का नाम पता किया, लेकिन अस्पताल में जानकारी नहीं मिल सकी.
संजय गांधी अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों का कहना था कि जो हमें ये भी नहीं पता कि हमारे लोग अब कहां हैं और किस हाल में है. एक पीड़ित ने कहा कि मेरा भाई भर्ती है, लेकिन वह कहां है ये नहीं पता है. एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी सिस्टर की सहेली ने कूदकर जान बचाई. उसने हमें बताया कि आपकी बहन वहां फंसी हुई है. जब हमने अस्पताल में आकर पता किया तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.
अस्पताल के बाहर लोगों ने बताया कि किससे पूछें हमारे लोग कहां हैं. अस्पताल में जाने से रोका जा रहा है. जब हमें पता चला कि आग लग गई है, तो हमने फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था. कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. अब चिंता सताने लगी है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







