
मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर! अंदर का नजारा देख चौंक गए लोग
AajTak
मिस्र में पुरातत्विदों ने दूसरी-तीसरी शताब्दी का एक शहर खोज निकाला है. शहर में कबूतरों के रहने के लिए भी घर बनाए गए थे. खोज में बर्तन, औजार और कांसे के रोमन सिक्के भी मिले हैं. पुरातत्वविदों ने इस खोज को दुर्लभ बताया है.
मिस्र में पुरातत्वविदों ने 1,800 साल पुराने रोमन साम्राज्य के एक आवासीय शहर को खोज निकाला है. यह बड़ी खोज मिस्र के शहर लक्सर में हुई है. बताया जा रहा है कि यह शहर दूसरी और तीसरी शताब्दी का है.
मिस्र के पुरातत्व परिषद के प्रमुख मुस्तफा वजिरी ने जानकारी दी कि यहां दूसरी और तीसरी शताब्दी में लोग रहा करते थे. शहर में कई आवासीय भवन सुरक्षित अवस्था में मिले हैं. लोगों ने कबूतरों के लिए भी ऊंचे घर बनाए थे. वजिरी ने इसे 'लक्सर के पूर्वी तट पर पाया जाने वाला सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण शहर' बताया है.
शोधकर्ताओं ने शहर में कई ऐसे स्थान भी खोज निकाले हैं जहां से बर्तन, औजार और कांसे के रोमन सिक्के मिले हैं.
उन्होंने इस खोज को एक दुर्लभ खोज बताया है. शोधकर्ताओं ने लक्सर के नील नदी के पश्चिमी तट पर खुदाई की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्हें यह शहर मिला है. नील नदी का यह क्षेत्र प्राचीन मंदिरों और मकबरों, रानियों की घाटी, राजाओं की घाटी आदि पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है.
मिस्र के पुरातत्वविदों ने हाल के वर्षों में कई बड़ी खोजें की हैं. अप्रैल 2021 में उन्होंने लक्सर के पश्चिमी तट पर एक 3,000 साल पुराने खोए हुए सुनहरे शहर की खोज की थी. इस शहर को मिस्र में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा प्राचीन शहर माना जाता है.
पुरातत्व खोजों पर जोर दे रही मिस्र की सरकार

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











