
मिस्ट्री मैन संग रिश्ते में हैं शादीशुदा 'वड़ा पाव गर्ल', पति पर साधा निशाना? बोलीं- कभी सामना...
AajTak
शादीशुदा 'वड़ा पाव गर्ल' इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने मिस्ट्री मैन संग प्यार का इजहार किया. पति संग रिश्ते में आई दूरी के बीच उनकी क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हो रही है.
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में हलचल मची हुई है. पति युगम गेरा संग चंद्रिका के रिश्ते में दरार आ गई है. शाटी में चल रही खटपट के बीच चंद्रिका लगातार सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर रही हैं. इसके अलावा वो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके पति पर भी निशाना साध रही हैं.
किसके लिए है चंद्रिका की पोस्ट?
चंद्रिका ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने पति की ओर इशारा किया है. चंद्रिका ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- पहले खौफ था कहीं खो न दूं. अब दुआ है सामना ना हो.
चंद्रिका ने दूसरी स्टोरी में लिखा- सबका समय सीमित है. अपनी आत्मा का संतुष्ट करें...समाज को नहीं. चंद्रिका की ये पोस्ट देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने मिस्ट्री मैन संग अपने रिश्ते की तरफ इशारा किया है.













