
मिसाइलें-ड्रोन आते जाते रहते हैं... वीडियो में देखिए इन दिनों इजरायल-ईरान के आसमान में कैसा रहता है नजारा
AajTak
Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है और दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इतनी मिसाइलों के बीच इजरायल-ईरान के आसमान में कैसा सीन होता है?
ईरान और इजरायल के बीच कुछ समय से जंग जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. हर रोज बड़ी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं. कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया जा रहा है तो कुछ मिसाइलें जमीन तक पहुंचकर तबाही मचा रही हैं. क्या आपने सोचा है कि आखिर ऐसे माहौल में ईरान-इजरायल के लोगों को आसमान में क्या दिखता होगा और वहां आसमान का क्या नजारा होता है.
अगर वहां से आ रहे वीडियो के हिसाब से अंदाजा लगाया जाए तो वहां के आसमान में मिसाइलें और ड्रोन का आना-जाना अब काफी आम हो गया है. तो आपको दिखाते हैं कि वहां के आसमान का क्या नजारा है.
बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच दस दिन पहले शुरू हुआ संघर्ष लगातार जारी है. ईरान के परमाणु ठिकानों पर जब से अमेरिका ने अटैक किया है, उसके बाद संघर्ष ने नया मोड़ ले लिया है और ईरान इजरायल पर अपनी पावरफुल मिसाइलें भी दाग रहा है. इजरायल का एंटी डिफेंस सिस्टम भी उन्हें रोकने के लिए वहीं, इजरायल भी चुन-चुनकर ईरान के अहम स्थानों पर अटैक कर रहा है.
आप नीचे दिए गए वीडियो में देखिए ईरान-इजरायल में क्या माहौल है...
ये वीडियो अमेरिका की ओर से ईरान पर अटैक के कुछ घंटों बाद का है, जब ईरान ने इजरायल पर कई हमले किए.
ये वीडियो भी ईरान की ओर से बरसाई जा रही मिसाइलों का है. आप देख सकते हैं इजरायल के आसमान में कैसा सीन है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












