
'मिशन बांग्लादेश' पर ढाका पहुंचा शहबाज का खास जनरल, मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात
AajTak
पाकिस्तान ज्वॉइंट चीफ्स स्टाफ कमेटी के चेयरमैन साहिर शमशेद मिर्जा पाकिस्तानी सेना में आसिफ मुनीर के बाद नंबर दो के अधिकारी हैं. उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बेहद करीबी माना जाता है. माना जा रहा है कि मुनीर के बाद मिर्जा ही पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख बन सकते हैं.
पाकिस्तानी सेना के एक बड़े अफसर इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर हैं. नाम है जनरल साहिर शमशाद मिर्जा. वह पाकिस्तान के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन हैं. उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की.
वह छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 अक्टूबर को ढाका पहुंचे. उनका कहना है कि उनका दौरा मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग पर केंद्रित है. यह यात्रा बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों में तेजी से सुधार का हिस्सा है.
इस दौरान जरनल साहिर शमशाद मिर्जा ने ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में मुहम्मद यूनुस से शिष्टाचार मुलाकात की. कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को जो तस्वीर भेंट की है. वह दरअसल बांग्लादेश का नक्शा है, जिसमें बांग्लादेश की मौजूदा सीमाओं के अलावा भारत के असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों को भी बांग्लादेश का हिस्सा बताते हुए शामिल किया गया है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
इससे पहले ढाका पहुंचने पर जनरल मिर्जा ने कहा था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. यह दौरा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने को लेकर है, विशेष रूप से बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता के बाद संबंधों को ई गति देने के लिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









