
मिशन तेलंगाना पर बीजेपी, 'वंशवाद मुक्त राजनीति' के मंत्र के साथ सियासी पिच पर उतरने का प्लान
AajTak
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस बार तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हो रही है. बीजेपी की इस बैठक में कहने के लिए कई प्रस्ताव पर चर्चा होनी है, लेकिन पार्टी का पूरा फोकस तेलंगाना पर होता नजर आ रहा है. बीजेपी 'वंशवाद मुक्त राजनीति' के मंत्र के साथ तेलंगाना की सियासी पिच पर उतरने की तैयारी में है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का फोकस अब दक्षिण भारत की ओर होता नजर आ रहा है. कर्नाटक की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने अपनी नजरें अब तेलंगाना पर गड़ा दी हैं. यही वजह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस बार तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित हो रही है जिसकी शुरुआत आज यानी 2 जुलाई को होनी है.
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में वैसे तो कहने के लिए मुख्य रूप से आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. लेकिन बीजेपी का मुख्य फोकस तेलंगाना फतह के लिए रणनीति पर है. कर्नाटक के बाद बीजेपी को लगता है कि इस राज्य में आसानी से सरकार बनाई जा सकती है. तेलंगाना में जीत के लिए बीजेपी ने खास रणनीति भी बनाई है.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक से ठीक पहले बीजेपी ने तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्रों में अपने 119 बड़े नेताओं को उतारा. इन नेताओं ने 48 घंटे तक क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर सीधा संवाद किया. बीजेपी 3 जुलाई को हैदराबाद में एक बड़ी जनसभा भी आयोजित करने वाली है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.
बीजेपी की ओर से आयोजित इस जनसभा में पार्टी के करीब 33 हजार बूथ संयोजक रहेंगे. बीजेपी ने हैदराबाद में होने जा रही इस जनसभा का नाम विजय संकल्प सभा रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा में बीजेपी की सरकार वाले सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के करीब-करीब सभी हैवीवेट नेता तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैं.
हर सत्र में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक को बीजेपी कितनी गंभीरता से ले रही है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके हर सत्र में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के हर सत्र में मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षीय संबोधन से होगी और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






