
मिल गई आदमखोर भेड़ियों की मांद, पता चला क्यों इंसानों से ले रहे हैं बदला... बहराइच से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. इससे निजात पाने के लिए स्थानीय लोग त्राहि-त्राहि हैं. ऐसे में आजतक की टीम उस जगह पर जा पहुंची, जहां कभी भेड़ियों का पूरा का पूरा कुनबा रहा करता था. जी हां, यहां बात हो रही है आदमखोर भेड़ियों की मांद की.
बहराइच में भेड़ियों के लगातार हमले से प्रभावित इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों से लेकर वन विभाग और पूरा प्रशासन भेड़ियों को पकड़ने में लगा है. विशेषज्ञों की टीम इनके हमले के पैटर्न और वजह जानने की कोशिश कर रही है. साथ ही भेड़ियों के ठिकानों को भी खोजा जा रहा है. इन सब के बीच आजतक की टीम ऐसी जगह जा पहुंची जहां कभी भेड़ियों का परिवार रहने का दावा किया जा रहा है.
जी हां, बहराइच के रामुआपुर गांव में आदमखोर भेड़ियों की मांद मिली है. यहां गन्ने के घने खेतों से होते हुए करीब 2 किलोमीटर अंदर जाने पर भेड़ियों की मांद मिली. यहां अब पानी भरा हुआ है. ये मांद छह फीट गहरी थी. ग्रामीणों का दावा है कि कभी इसी मांद में भेड़ियों का पूरा कुनबा रहता था.
गन्ने के खेतों के बीच मिली मांद खेतों के बीच से होते हुए करीब दो किलोमीटर अंदर जाने के बाद भेड़ियों की मांद दिखाई दी. ग्रामीणों का दावा है कि यहां कभी भेड़ियों के छोटे बच्चे भी दिखाई देते थे. अब इन मांदों में बाढ़ का पानी भर गया है. काफी दिनों से आसपास भेड़ियों के बच्चे तो नहीं दिखे, लेकिन बड़े भेड़िये जरूर दिख जाते हैं. मांद के अंदर जब एक लंबा सा डंडा डाला गया तो डंडा 6 फीट तक अंदर चला गया.
मांद में भरा था पानी इससे यह पता चलता है कि भेड़ियों की यह मांद छह फीट गहरी है. अब इसमें बाढ़ का पानी भर गया है और आदमखोर जानवर का पूरा परिवार यहां से गायब है. मांद के ऊपर मूंजे की झाड़ियां उग गई हैं. इन मूंजों का इस्तेमाल ग्रामीण घरों की छत बनाने में करते हैं. गांव वालों ने बताया कि हो सकता है बाढ़ में बच्चों की मौत हो गई हो और अब वह बदला ले रहा हैं.
इंसानों से बदला ले रहे भेड़िए यूपी वन निगम महाप्रबंधक संजय पाठक ने आजतक को बताया कि भेड़ियों में बदला लेने की आदत होती है. अगर किसी ने उन्हें उनके घर या उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाया है तो वह उसका बदला इंसानों से लेते हैं. अभी बहराइच में जो हमले हो रहे हैं, उसमें भेड़िए ज्यादतार इंसानों के बच्चों को ही निशाना बना रहे हैं. अब तक 8 बच्चों की जान भेड़ियों के हमले में जा चुकी है.
शावकों के बाढ़ में बह जाने का ग्रामीण कर रहे दावा बहराइच मामले में वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों का मानना है कि किसी तरह इंसानों ने भेड़ियों के शावकों को नुकसान पहुंचाया होगा. इस वजह से ही भेड़ियों इंसानों को और खासकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं. अब जब रामुआपुर में भेड़ियों की मांद मिलने का दावा किया जा रहा है और ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाढ़ के पानी में बह जाने से शावकों की मौत हुई होगी. ऐसे में भेड़िये इसके लिए भी इंसानों से ही बदला रहे हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








