
मिलिट्री सेंटर से कब्जा छुड़ाने के लिए PAK सेना का एक्शन, गोलीबारी में सभी तालिबानी आतंकी ढेर
AajTak
पाकिस्तान ने टीटीपी के कब्जे से अपने अफसरों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बन्नू स्थित काउंटर टेररिज्म सेंटर से धुआं उठता दिख रहा है, यहां लगातार गोलियां चल रही हैं, और धमाके की आवाज आ रही है, उधर टीटीपी ने भी मोर्चा संभाला हुआ है.
पाकिस्तान की सेना ने बन्नू में मिलिट्री अफसरों को छुड़ाने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू कर दिया है. खैबर पख्तूनखवा में स्थित बन्नू काउंटर टेररिज्म सेंटर में पाकिस्तानी सेना हमले कर रही है. यहां से धुएं के गुबार को देखा जा सकता है. पाकिस्तान की सेना ने टीटीपी (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) के कब्जे से अपने अफसरों को छुड़ाने के लिए 2 दिनों तक वार्ता की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला.
अब पाकिस्तान टीटीपी की कैद में मौजूद अपने मिलिट्री अफसरों को छुड़ाने के लिए बन्नू के काउंटर टेररिज्म सेंटर पर मिलिट्री एक्शन शुरू कर दिया है.
TTP आतंकी ने AK-47 छीनकर पलट दिया पासा
बता दें कि बन्नू में ये स्थिति तब पैदा हुई जब रविवार को पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारी टीटीपी के एक वर्कर से पूछताछ कर रहे थे. ये पूछताछ बन्नू कैंटोनमेंट में हो रही थी. तभी टीटीपी के इस मेंबर ने अपने पूछताछ करने वालों पर हमला कर दिया और एक AK-47 छीन ली और फायरिंग करने लगा.
इस टीटीपी मेंबर ने इस हथियार के दम पर कई आतंकियों को रिहा करा दिया और फिर टीटीपी के इन वर्करों ने पूरे कम्पाउंड को कब्जे में कर लिया. इन लोगों ने सेना और पुलिस के कई अधिकारियों को बंधक भी बना लिया. इस दौरान पाकिस्तान पुलिस के कुछ अधिकारी भी मारे गये हैं.
बंधकों को छुड़ाने में पाकिस्तान पस्त

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









