
मिमी फिल्म देखकर कन्फ्यूज न हों, पेट में पल रहा बच्चा नॉर्मल है या नहीं, ऐसे लगाते हैं पता
AajTak
मिमी फिल्म देखकर दर्शकों में कहीं न कहीं ये बात मन में बैठ जाती है कि अगर डॉक्टर बच्चे को एबनॉर्मल बताती हैं और बच्चा नॉर्मल पैदा होता है तो आखिर ऐसी रिपोर्ट्स पर भरोसा कैसे करें. डॉक्टर मिमी फिल्म के उस सीक्वेंस से दर्शकों को कन्फ्यूज न होने की सलाह देती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर बच्चे के डाउन सिंड्रोम के बारे में कोई पेरेंट्स कैसे पूरी तरह जानकर फैसला ले सकते हैं.
बीते हफ्तों आई 'मिमी' फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. सरोगेसी यानी किराये की कोख विषय पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को खूब रुलाया भी. इसकी वजह होती है फिल्म में आया ऐसा ट्विस्ट जिससे बहुत कुछ बदल जाता है. ये ट्विस्ट है जब डॉक्टर टेस्ट रिपोर्ट देखकर मिमी यानी सेरोगेट मदर के पेट में पल रहे बच्चे में डाउन सिंड्रोम होने की बात कहती है. लेकिन बाद में बच्चा नॉर्मल पैदा होता है. आपको ये तथ्य समझने से पहले मिमी फिल्म का बैकग्राउंड जरूर समझना होगा. आइए आपको पहले संक्षेप में फिल्म की कहानी बताते हैं. इसमें होता कुछ यूं हैं कि अमेरिका से आया एक कपल भारत में अपने लिए सरोगेट मदर तलाश रहा है. उनकी ये तलाश पूरी होती है फिल्म की हीरोइन कृति सेनन यानी मिमी को देखकर. अपने ड्राइवर के जरिये किसी तरह वो मिमी को अपनी कोख किराये पर देने को राजी कर लेते हैं. वहीं, महत्वाकांक्षी मिमी पैसों के लालच में आकर मां बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लेती है. फिर तमाम टेस्ट के बाद किसी तरह वो आईवीएफ तकनीक के जरिये उस कपल के बच्चे की मां बनती है. कपल उसका पूरा खर्च उठाने लगते हैं. फिर मिड प्रेग्नेंसी में मिमी जो टेस्ट कराती है, उसके आधार पर डॉक्टर बच्चे में डाउन सिंड्रोम होने की पुष्टि कर देती है. अमेरिकी कपल इस बात से पूरी तरह टूट जाता है और मिमी से मिले बिना सिर्फ उस तक ये बात पहुंचाकर कि वो बच्चा गिरा दे, वापस अमेरिका लौट जाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











