
मित्र देश की सराहना, Kamala Harris को भारत आने का न्योता, देखें PM Modi की US Vice-President से हुई मुलाकात
AajTak
अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात हुई. भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति वॉशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया और खुशी जाहिर की. कमला हैरिस ने कहा कि कोविड में भारत ने अहम भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने दुनियाभर में लोकतंत्र के खतरे में होने की बात भी कही. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कमला हैरिस के स्वागत का आभार प्रकट करते हुए अमेरिका में बाइडेन सरकार की सराहना की और दोनों देशों के बीच के रिश्ते मजबूत करने की बात कही. पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया. देखें वीडियो

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











