
मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन... US राष्ट्रपति बाइडेन की ईरान को नसीहत, बोले- इजरायल पर अटैक न करे
AajTak
इज़राइल-लेबनान बॉर्डर पर दर्जनों मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है. देर रात एक सर्विलांस फुटेज में उस दृश्य को कैद किया गया, जब इज़राइल-लेबनान सीमा के ऊपर आसमान में दर्जनों मिसाइलें रोकी गईं. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनानी क्षेत्र से आने वाले लगभग 40 मिसाइलों की पहचान की गई है.
ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है. इजराइल का अपने पुराने दुश्मन ईरान के साथ टकराव तब हो रहा है जब वह गाजा में हमास के साथ जंग लड़ रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान अभी भी इज़राइल पर डायरेक्ट अटैक के राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. बाइडेने ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह इजरायल पर अटैक न करे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्द हमला करेगा. उन्होंन इस मामले में तेहरान को आगे न बढ़ने की चेतावनी भी दी.
बाइडेन बोले- जल्द हो सकता है हमला
जब बाइडेन से ईरान के मंसूबों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका इजरायल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. बाइडेन ने कहा कि वह जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि ये हमला जल्द हो सकता है.
इज़राइल-लेबनान बॉर्डर पर 40 मिसाइलें इंटरसेप्ट की
इसी बीच सर्विलांस फ़ुटेज में हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. इज़राइल-लेबनान बॉर्डर पर दर्जनों मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है. देर रात एक सर्विलांस फुटेज में उस दृश्य को कैद किया गया, जब इज़राइल-लेबनान सीमा के ऊपर आसमान में दर्जनों मिसाइलें रोकी गईं. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनानी क्षेत्र से आने वाले लगभग 40 मिसाइलों की पहचान की गई है. बयान में कहा गया कि ज्यादातर मिसाइलों को रोक दिया गया, जबकि बाकी खुले इलाकों में गिरीं. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इजरायल ने की जवाबी हमले की तैयारी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









