
मिडिल ईस्ट में तनाव से रूस की चांदी, भारत ने 50% ज्यादा क्रूड ऑयल खरीदा... LPG का क्या होगा?
AajTak
भारत अभी जो तेल आयात करता है, उसमें से लगभग हर दिन 25 से 27 लाख बैरल कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से ही गुजरता है. इसी रास्ते से 55 फीसदी LPG और 30 फीसदी LNG भी आती है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से दुनिया के सबसे जरूरी ऑयल रूट में से एक होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है. यहां से जहाजों की आवाजाही कब शुरू होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में भारत ने अपनी एनर्जी सप्लाई पक्की करने के लिए रूस के कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ा दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च का भारत का रूसी तेल का इंपोर्ट काफी तेजी से बढ़ा है. पिछले महीने के मुकाबले लगभग 50 फीसदी ज्यादा. शिप ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि भारत मार्च में हर दिन लगभग 15 लाख बैरल रूसी तेल खरीद रहा है. जबकि फरवरी में यह हर दिन 10 लाख बैरल था.
हालांकि, तेल की यह खरीदारी बढ़ने की दो वजहें हैं. पहली ये कि मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से भारत को रूस से बैन के बावजूद अमेरिका से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट मिली है और दूसरी मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण भारत को रूस जैसे दूसरे सोर्स की जरूरत है.
भारत अभी हर दिन लगभग 58 लाख बैरल कच्चा तेल इस्तेमाल करता है. इसमें से लगभग 88 फीसदी आयात होता है. इस आयात का एक बड़ा हिस्सा आमतौर पर सऊदी अरब, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मिडिल ईस्ट के देशों से आता है. हालांकि, इनके जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं, जो फिलहाल बंद है.
होर्मुज का बंद होना बड़ी वजह
भारत अभी जो तेल आयात करता है, उसमें से लगभग हर दिन 25 से 27 लाख बैरल कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से ही गुजरता है. इसी रास्ते से 55 फीसदी LPG और 30 फीसदी LNG भी आती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









