
मिडिल ईस्ट तनाव का असर! 2 मार्च तक एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, IGI एयरपोर्ट पर फंसे रहे लोग
AajTak
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसकी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी कई यात्री फंसे हुए हैं. वहीं, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानें वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी.
मिडिल-ईस्ट में चल रही अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया पर पड़ता नजर आ रहा है. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई देशों की एयरलाइन्स प्रभावित हुई हैं. एयर इंडिया ने कई देशों के लिए फ्लाइट्स पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है.
एयर इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है. 2 मार्च 2026 को भारतीय समयानुसार रात 11:59 बजे तक ये निलंबन बना रहेगा.
एयरलाइन ने रविवार को भी 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की थी. वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया था कि भारतीय एयरलाइंस ने रविवार को 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं.
नॉर्थ अमेरिका और यूरोप जाने वाली 6 उड़ानें रद्द
एयर इंडिया ने 2 मार्च 2026 को नॉर्थ अमेरिका और यूरोप जाने वाली 6 उड़ानों को भी रद्द कर दिया है. एयर इंडिया की नॉर्थ अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करेंगी.
ईंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे लोग

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











