
माहिम विधानसभा से सदा सरवणकर लड़ेंगे चुनाव, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के लिए मुश्किल हुई राह
AajTak
सदा सरवणकर ने ताल ठोकते हुए महायुति के शीर्ष नेता को धन्यवाद दिया और माहिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव जीतने का भरोसा जताया है. माहिम विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (एकनाथ शिंदे) उम्मीदवार सदा सरवणकर ने चुनाव लड़ने पर कहा, मैं महायुति का उम्मीदवार हूं.
महाराष्ट्र के माहिम विधानसभा क्षेत्र से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के लिए अब कोई सुरक्षित रास्ता बचता नहीं दिख रहा है. पहले चर्चा थी कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और भाजपा दोनों पार्टियां चाहती थी कि अमित ठाकरे के लिए माहिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना आसान बनाया जा सके. लेकिन अब इस सीट से सदा सरवणकर की उम्मीदवारी की चर्चा के बाद अमित ठाकरे के लिए सियासी रास्ता मुश्किल लग रहा है.
सदा सरवणकर ने ताल ठोकते हुए महायुति के शीर्ष नेता को धन्यवाद दिया और माहिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव जीतने का भरोसा जताया है. माहिम विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (एकनाथ शिंदे) उम्मीदवार सदा सरवणकर ने चुनाव लड़ने पर कहा, मैं महायुति का उम्मीदवार हूं. मुझे एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित दादा और आठवले का आशीर्वाद प्राप्त है. मैं 365 दिन लोगों के लिए काम करता हूं. माहिम विधानसभा क्षेत्र में धनुष-बाण से जीत मिलेगी. बालासाहेब ठाकरे का सपना साकार होगा. मैं शिंदे जी का आभारी हूं.
सदा सरवणकर ने कहा, पहले भी मुझ पर कोई दबाव नहीं था. मैं अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं. मतदाताओं का थोड़ा दबाव था और शिंदे जी, फडणवीस जी, अजित दादा ने हमारे मतदाताओं को सम्मान दिया है. मैं एक बार फिर सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं.
त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मध्य मुंबई की माहिम सीट पर अब बेहद दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. यहां तीनों सेना के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. मंगलवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना से सिटिंग विधायक सदा सर्वंकर ने भी नामांकन कर दिया है. इससे पहले उद्धव ठाकरे की सेना से महेश सावंत और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने नामांकन किया था.
हालांकि, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शैलार ने महायुति से माहिम सीट पर MNS उम्मीदवार अमित ठाकरे का समर्थन करने का आग्रह किया था और शिवसेना (शिंदे गुट) से अपना उम्मीदवार वापस लेने की पहल की थी. खबर थी कि महायुति के नेताओं की राज ठाकरे से बात हुई है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं. सदा सर्वंकर ने एक्स पर लिखा था, अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मैंने सिद्धिविनायक के दर्शन किए. भगवान गणेश के आशीर्वाद और लोगों के समर्थन से शिवसेना महायुति उम्मीदवार के रूप में यह चुनाव लड़ रही है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






