
मास्क ठीक से ना लगाने पर टोका तो शख्स ने मुंह पर थूका, मिली 10 साल की कैद
AajTak
अमेरिका में एक शख्स को 10 साल की सजा सुनाई गई है. शेन वेन माइकल नाम के इस शख्स पर आरोप है कि इसने जानबूझकर एक व्यक्ति के चेहरे पर थूका था और उसके साथ हाथापाई की थी क्योंकि एक शख्स ने उसे मास्क ठीक से लगाने के लिए बोला था.
अमेरिका में एक शख्स को 10 साल की सजा सुनाई गई है. शेन वेन माइकल नाम के इस शख्स पर आरोप है कि इसने जानबूझकर एक व्यक्ति के चेहरे पर थूका था और उसके साथ हाथापाई की थी क्योंकि एक शख्स ने उसे मास्क ठीक से लगाने के लिए बोला था. माइकल और मार्क डीनिंग अमेरिका के आयोवा शहर में एक चश्मे की दुकान पर खड़े थे. मार्क ने माइकल को कहा था कि उनके नाक पर मास्क ठीक ढंग से नहीं लगा है और उन्हें अपने चेहरे को ठीक ढंग से मास्क से कवर कर लेना चाहिए. हालांकि माइकल, मार्क की बात सुनकर तमतमा गए और माइकल ने ना केवल अपना मास्क उतार दिया बल्कि उसने मार्क के चेहरे पर भी थूक दिया. माइकल पर आरोप है कि उसने मार्क को कहा था कि अगर मुझे कोरोना है तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हें भी हो जाए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











