
मासूम बच्ची को 'किडनैप' कर भाग रहा था बंदर, देखकर लोग हैरान
AajTak
एक बंदर आता है और 3 साल की मासूम लड़की को पीछे से पकड़कर खींचता है, लेकिन शुक्र है भगवान का...एक शख्स बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन लेता है. इसके बाद बच्ची को छुड़वा लेता है.
एक 3 साल की लड़की सड़क पर खेल रही थी, तभी एक बंदर ने उसे खींचने की कोशिश की. ये फुटेज अगर कोई देखे तो एकबारगी को लग सकता है कि बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की गई हो.
तीन साल की मासूम लड़की को बंदर तब खींचकर ले जा रहा था, जब ये बच्ची अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी. 19 अप्रैल को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जहां बंदर आता है और पीछे से इस बच्ची खींचने की कोशिश करता है.
इसके बाद लियु नाम के शख्स ने देखा और इस बच्ची की जान बचाई. लियु के मुताबिक, बच्ची चिल्ला रही थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गया.
हालांकि, लियु ने बच्ची को बचा तो लिया पर मासूम के चेहरे पर खरोंच आ गई. वहीं, बच्ची अभी भी डरी हुई है. वैसे बच्ची पूरी तरह ठीक है. ये मामला चीन (China) के चोंगक्यिांग (Chongquing) का है.
क्या है CCTV फुटेज में जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसके मुताबिक- 3 साल की मासूम लड़की अपने घर के बाहर सड़क पर अपने स्कूटर के साथ खेल रही थी. लेकिन तभी बंदर आया और बच्ची पर झपट्टा मार देता है. इसके बाद वह मासूम लड़की को खींचता है, लेकिन लियु नाम का शख्स आकर बच्ची को बचा लेता है.
बंदर की तलाश है जारी NewsFlare की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ये बंदर पास के ही पहाड़ से 40-50 फीट नीचे उतरकर आया था. पुलिस, वन विभाग, गांव की स्थानीय कमेटी इस जंगली बंदर की तलाश कर रही है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











