
मालेगांव हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, 2 जगहों से 13.7 करोड़ बरामद
AajTak
ईडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मामले में भेसनिया वलीमोहम्मद को गिरफ्तार किया था, जिसने हवाला चैनल के लिए बैंकों से करोड़ों रुपये की निकासी की थी, वलीमोहम्मद एक वेतनभोगी कर्मचारी है और उसे प्रति माह 33000 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन वह अपने एम्प्लॉयर के आदेश पर करोड़ों रुपये की निकासी में शामिल था.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मालेगांव हवाला और अवैध बैंक लेनदेन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहमदाबाद और मुंबई में 2 जगहों पर छापेमारी कर करीब 13.7 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. जहां मजदूरों के पहचान पत्र का इस्तेमाल बैंक खाते खोलने के लिए किया गया था और फिर इन बैंक खातों का उपयोग करके लगभग 196 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस मामले में मुख्य आरोपी मालेगांव निवासी सिराज मेमन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ईडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मामले में भेसनिया वलीमोहम्मद को गिरफ्तार किया था, जिसने हवाला चैनल के लिए बैंकों से करोड़ों रुपये की निकासी की थी, वलीमोहम्मद एक वेतनभोगी कर्मचारी है और उसे प्रति माह 33000 रुपये वेतन मिलता था, लेकिन वह अपने एम्प्लॉयर के आदेश पर करोड़ों रुपये की निकासी में शामिल था. वलीमोहम्मद की पहचान कंपनी में एमडी के रूप में की गई है, जिसे मोहम्मद समद या चैलेंजर किंग के रूप में भी जाना जाता है, जो मामले में वांछित है.
वलीमोहम्मद सूरत का रहने वाला है. ये मामला तब सामने आया, जब जिन कर्मचारियों की KYC का इस्तेमाल किया गया था, उन्होंने पुलिस को लेन-देन की सूचना दी और पुलिस ने खाते खोलने वाले चाय की दुकान के मालिक मालेगांव निवासी सिराज मेमन को गिरफ्तार कर लिया.
ईडी अधिकारियों को शक है कि हवाला चैनल चलाने वाले अन्य लोग इसमें लिप्त हो सकते हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ईडी पूछताछ कर रही है. ईडी इस मामले के सरगनाओं तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










