
'मालिक की तरह खूबसूरत लगे', महिला ने पालतू कुत्ते के लिए बनवाई 5 करोड़ की चेन, रखा बॉडीगार्ड!
AajTak
महिला ने अपने पालतू कुत्ते (Woman Pet Dog) के लिए करोड़ों रुपये का हीरे का कॉलर बनवाया है. साथ ही कुत्ते और कॉलर की हिफाजत के लिए बॉडीगार्ड भी रखा है.
एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते (Woman Pet Dog) के लिए ऐसा काम किया, जिसे जानकर लोग दंग रह गए. दरअसल, महिला ने कुत्ते के लिए करोड़ों रुपये का हीरे का कॉलर बनवाया है. इतना ही नहीं अब उस कुत्ते और कॉलर की हिफाजत के लिए महिला ने बॉडीगार्ड भी रख लिया है. तो आइए जानते हैं इस Dog Lover महिला के बारे में..
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के लंदन में रहने वाली 37 वर्षीय ज्वैलर नैथली नॉफ (Nathalie Knauf) ने अपने डॉगी के लिए 5 करोड़ रुपये का एक डायमंड चेन नुमा कॉलर बनवाया. एक डॉग शो में जब कुत्ते के गले में हीरे की महंगी चेन को लोगों ने देखा तो हैरान रह गए. ये चेन 15-कैरेट हीरे से बनी हुई थी.
हिफाजत के लिए बॉडीगार्ड
नैथली ने बताया कि कुत्ते और उसके गले में पड़ी हीरे की चेन की हिफाजत करने के लिए एक बॉडीगार्ड को नौकरी पर रखा है. बॉडीगार्ड हर वक्त डॉगी का ख्याल रखता है. बकौल नैथली वो अपने कुत्ते को कुछ ऐसा देना चाहती थीं जिसे हर कोई देखे, इसलिए उन्होंने हीरे की चेन बनवाई. उनका कुत्ता Pomeranian ब्रीड का है, जो अभी 4 साल का है.
वो कहती हैं कि कुत्तों को भी हक है कि वो अपने मालिक की तरह ही खूबसूरत लगें. मैं हीरे की चेन के चोरी होने के बारे में चिंतित नहीं हूं, क्योंकि डॉगी के पास चौबीसों घंटे सुरक्षा है. बॉडीगार्ड की एक टीम है जो हरदम हमारे साथ होती है. नैथली ये भी कहती हैं कि वो अपने कुत्ते से इतना प्यार करती हैं कि उसके आगे चेन का कोई मोल नहीं है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











