
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू गए चीन तो ग्लोबल टाइम्स ने किया भारत पर तंज
AajTak
मालदीव के साथ भारत का राजनयिक विवाद चल रहा है. मालदीव भारत का पारंपरिक सहयोगी और दोस्त रहा है लेकिन मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनते ही सारा गणित बदल गया है. चीन समर्थक मुइज्जू चीन के दौरे पर हैं जिसे लेकर ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित की है और भारत को नसीहत दी है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय यात्रा के सिलसिले में चीन में हैं जहां गुरुवार को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई. चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू 'इंडिया आउट' की नीति लेकर सत्ता में आए और परंपरा से उलट उन्होंने पद ग्रहण करने के बाद भारत आने के बजाए चीन जाना चुना. मुइज्जू की चीन यात्रा की चर्चा भारत में खूब हो रही है जिसे लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक प्रोपेगैंडा से भरपूर और कटाक्ष भरी रिपोर्ट छापी है. ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि क्षेत्रीय सहयोग को भारत अपने नुकसान के रूप में देख रहा है जो कि उसके हित में नहीं है.
ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की इस सप्ताह चल रही चीन की राजकीय यात्रा अंतरराष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन गया है, खासकर भारतीय जनता के बीच.'
मुइज्जू ने अपने चीन दौरे में कहा कि उनका इरादा चीन के साथ आर्थिक, व्यापार, पर्यटन, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है. इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की तारीफ की और कहा कि मालदीव BRI के तहत चीन के साथ अपने सहयोग को बढ़ाना चाहता है. मंगलवार को मुइज्जू ने यह भी कहा कि चीन उनके देश के सबसे करीबी विकास साझेदारों में से एक है.
मुइज्जू की यह यात्रा भारत के साथ राजनीतिक विवाद के बीच हो रही है जिसमें मुइज्जू सरकार ने तीन उप मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिस पर मालदीव की एक मंत्री ने इजरायल से जोड़ते हुए पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की.
एक नेता ने कहा कि लक्षद्वीप कभी भी मालदीव का मुकाबला नहीं कर सकता क्योंकि भारतीयों के घरों से बदबू आती है. इन टिप्पणियों से भारी विवाद हुआ जिसके बाद मालदीव की सरकार ने खुद को इससे अलग करते हुए टिप्पणी करने वाले नेताओं को निलंबित कर दिया.
मुइज्जू के चीन दौरे की कवरेज पर ग्लोबल टाइम्स की टिप्पणी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







