
मालदीव के भारत विरोधी और चीन समर्थक पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 साल की जेल
AajTak
मालदीव में एक समय पर भारत के खिलाफ एक कैंपेन चलाया गया. इसे इंडिया आउट नाम दिया गया. अभियान एक एक्टिविस्ट ने चलाया था, लेकिन बाद में इस कैंपेन को मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने हाईजैक कर लिया था. इस तरह के भारत विरोधी काम करने वाले यामीन को मालदीव की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 11 साल की सजा सुनाई है.
चीन का खुलकर समर्थन करने वाले और भारत विरोधी मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को मालदीव की क्रिमिनल कोर्ट ने 11 साल जेल की सजा सुनाई है. यामीन को मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा रिश्वतखोरी का भी दोषी माना गया है.
यामीन पर आरोप था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पैसे लेकर वी आरा की जमीन पर रिजॉर्ट डेवलप करने की अनुमति दी थी. यामीन पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेकर आरा की जमीन पूर्व संसद प्रतिनिधि यूसुफ नई को दिलाने का आरोप था. इस केस में यूसुफ के खिलाफ रिश्वत देने का मामला भी चल रहा है.
अदालत ने रविवार को यामीन को मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी का दोषी माना. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यामीन को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई. यामीन पर इस केस में 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया. अदालत के फैसले के मुताबिक यामीन को छह महीने के अंदर मालदीव इनलैंड रेवेन्यू अथॉरिटी (MIRA) को जुर्माने की राशि जमा करनी होगी. इसके अलावा रिश्वतखोरी के मामले में यामीन को 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.
बता दें कि अभियोजन पक्ष ने यामीन के लिए 19 साल की जेल की सजा की मांग की थी. इसमें रिश्वत लेने के लिए 8 साल और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 11 साल की सजा मांगी गई थी. सजा सुनाए जाने से पहले अदालत ने यामीन के वकील को अपना पक्ष रखने के लिए 1.30 घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन यामीन का वकील कोई ठोस तर्क नहीं दे पाया. मामले की अध्यक्षता न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अहमद शकील ने की. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रतिवादी के पास इस मामले में सजा के संबंध में कोई बिंदु नहीं है.
बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान अब्दुल्ला यामीन ने चीन के समर्थन में और भारत के खिलाफ कई काम किए थे. 2013 से 2018 तक मालदीव के राष्ट्रपति रहे यामीन के कार्यकाल में भारत के खिलाफ एक एक्टिविस्ट ने इंडिया आउट नाम से कैंपेन चलाया था. बाद में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने इस अभियान को हाईजैक कर लिया और अपने हाथों में ले लिया था. यामीन ने खुले रुप से अपनी नीतियों को चीन के पक्ष में मोड़ा था. ये वो समय था जब चीन हिन्द महासागर में अपनी ताकत बढ़ा रहा था. चीनी प्रोपगैंडा में फंसकर अब्दुल्ला यामीन खुलकर भारत के खिलाफ आ गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










