
मार्च से इन 20 गंभीर बीमारी वालों का टीकाकरण, क्या होगी वैक्सीन चुनने की आजादी? जानें हर सवाल का जवाब
AajTak
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की कीमत 200-400 रुपए के बीच होगी, हालांकि फाइनल कीमत अभी तय होगी लेकिन ये कीमत बहुत कम ही रहेगी. कोवीशील्ड की कीमत करीब 221 रुपए होगी और को-वैक्सीन की कीमत इससे करीब 60 रुपए ज़्यादा महंगी हो सकती है.
दिल्ली समेत पूरे देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ 20 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला मार्च के महीने से शुरू होने जा रहा है. इनमें डायबिटीज (शुगर), हाइपरटेंशन, किडनी, लीवर, ल्यूकेमिया, एचआईवी ग्रसित, बोन मेरो फेलियर और हार्ट फेलियर समेत 20 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है. इसमें कैंसर से पीड़ित लोग भी शामिल किए गए हैं. आम लोगों के लिए वैक्सीन लगवाने की क्या प्रक्रिया होगी? ये जानने के लिए 'आजतक' ने दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत नियुक्त की गईं पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुनीला गर्ग से खास बातचीत की. सवाल: वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए क्या तैयारियां हैं और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए गए हैं?
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









