
मार्च पर अड़े JNU के 500 स्टूडेंट, आधी रात बवाल... हिरासत में 51 प्रोटेस्टर्स, 25 पुलिसकर्मी जख्मी
AajTak
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के प्रोटेस्ट के दौरान कैंपस गेट पर पुलिस और छात्रों में झड़प हुई. 51 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं और 25 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) के कैंपस गेट पर प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प में पुलिस और स्टूडेंट्स के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों तरफ से मारपीट का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है.
दिल्ली पुलिस ने 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. लगभग 25 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें ACP वसंत कुंज वेद प्रकाश, ACP CAW संघमित्रा, SHO सरोजिनी नगर इंस्पेक्टर अतुल त्यागी और SHO किशनगढ़ इंस्पेक्टर अजय यादव शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, UGC रेगुलेशन, JNUSU के पदाधिकारियों को निकालने और वाइस चांसलर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित की बातों जैसे मुद्दों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के तहत करीब 400-500 स्टूडेंट्स शिक्षा मंत्रालय तक 'लॉन्ग मार्च' के लिए कैंपस में इकट्ठा हुए थे.
मंत्रालय की तरफ जाने की थी तैयारी...
दोपहर करीब 3.20 बजे, प्रदर्शनकारी मेन गेट से बाहर निकले और मंत्रालय की ओर बढ़ने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें नॉर्थ गेट पर रोक दिया और कैंपस के अंदर वापस धकेल दिया.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया, “जैसे-जैसे हालात बिगड़े, कैंपस के बाहर लगे बैरिकेड्स टूट गए. प्रदर्शनकारियों ने बैनर और डंडे फेंके, जूते फेंके और मारपीट की. झड़प के दौरान कुछ पुलिसवालों को दांत से काट लिया गया, जिससे मौके पर तैनात कई अधिकारियों को चोटें आईं.”

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









