
मार्क कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो को किया रिप्लेस, कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ
AajTak
मार्क कार्नी ने कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को सत्ता संभाली, जिससे देश की राजनीति में एक नया युग शुरू हुआ है. कार्नी का मुख्य फोकस कनाडा और अमेरिका के बिगड़ते संबंधों को सुधारना होगा, जो ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच सरकार की बागडोर संभाली है. कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है, जो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री थे.
मार्क कार्नी का नाम बैंकिंग और वित्तीय जगत में एक भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में जाना जाता है. 2008 से बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं, तब उन्होंने ग्लोबल इकोनोमिक क्राइसिस में देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा था. 2013 में, वे बैंक ऑफ इंग्लैंड के पहले गैर-ब्रिटिश गवर्नर बने और वहां भी ब्रेक्सिट के समय के आर्थिक प्रभावों को कम करने में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: डोभाल के बुलावे पर दिल्ली आ रहे कनाडा, US और ब्रिटेन के इंटेलिजेंस चीफ! खुफिया कामकाज पर होगी बड़ी मीटिंग
अमेरिका के साथ संबंध सुधारने पर होगा फोकस!
ट्रंप की वापसी से कनाडा और अमेरिका के ऐतिहासिक संबंधों में दरार आ गई थी और इन चुनौतियों के बीच नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का मुख्य फोकस इन संबंधों को सुधारने पर होगा. पूर्व सेंट्रल बैंकर को रविवार को लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा का नेता चुना गया था.
ट्रूडो के 37 की जगह, कैबिनेट में होंगे 15-20 मंत्री!

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






