
मार्केट में आई 'आइसक्रीम बिरयानी', लोगों ने पूछा- आखिर किसने बनाया ये 'मुज्जस्सिमा'
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिरयानी के साथ कुछ ऐसा किया गया, जिसे देख लोग रुक नहीं पाए. दरअसल, यह थी आइसक्रीम बिरयानी, और यह फूड कंबिनेशन अब वायरल हो रहा है. जहां दो महिलाएं यह कह रही हैं कि हमने बना ली आइसक्रीम बिरयानी.
बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि भारत का इमोशन है! इस पर कोई भी खिलवाड़ बिरयानी लवर्स को गुस्से में ला सकता है. बिरयानी कितनी खास है, एक रिपोर्ट से अंदाजा लगाइये. स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भी बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही, और पिछले 9 सालों से ये ट्रेंड बिरयानी के नाम ही रहा है. कभी बिरयानी में इलायची होनी चाहिए या नहीं, इस पर तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है, कभी वेज बिरयानी पर मामला गरम हो जाता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिरयानी के साथ कुछ ऐसा किया गया, जिसे देख लोग रुक नहीं पाए. दरअसल, यह थी आइसक्रीम बिरयानी, और यह फूड कंबिनेशन अब वायरल हो रहा है. जहां दो महिलाएं यह कह रही हैं कि हमने बना ली आइसक्रीम बिरयानी.
वीडियो सामने आते ही जाहिर है इस पर गुस्सा फूटना ही था. सोशल मीडिया पर, जहां लोग बिरयानी में इलायची, आलू नहीं बर्दाश्त करते, वहां बिरयानी को आइसक्रीम के साथ देखना मुश्किल था.
वहीं, कुछ लोगों ने कहा, 'आखिर किसने किया यह मुज्जिसमा?. वहीं, किसी की मांग है कि अब वक्त आ गया है बिरयानी के लिए 'बिरयानी न्याय संहिता' बनाई जाए, ताकि बिरयानी को इंसाफ मिले.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दो महिलाएं दिखती हैं, जो एक इंस्टा पेज चलाती हैं और लोगों को बेकिंग सिखाने का दावा करती हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने 'आइसक्रीम बिरयानी' बनाई है, साथ में कुछ कथित स्टूडेंट्स भी हैं, जो उनसे खाना बनाना सीखने आए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












