
'मारेंगे तो घूम जाओगे...' UP रोडवेज के ARM ने ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह धमकाया, वीडियो वायरल
AajTak
UP Roadways ARM Viral Video: एआरएम के धमकाने का यह वीडियो लोग सोशल मीडिया में वायरल कर अफसरों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. आरोप लगा रहे कि एआरएम धमकाकर ड्राइवर और कंडक्टर से अवैध कार्य भी कराते हैं.
उत्तर प्रदेश के बांदा रोडवेज बस स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यानी ARM मुकेश बाबू गुप्ता एक बस के कंडक्टर और ड्राइवर को हाथ उठाकर मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एआरएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मारेंगे तो घूम जाओगे....
वायरल वीडियो बांदा रोडवेज बस स्टेशन का बताया जा रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा कि एआरएम हाथ उठाकर कंडक्टर और ड्राइवर को मारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि एआरएम मुकेश बाबू गुप्ता कह रहे हैं- 'मारेंगे तो घूम जाओगे.'
वीडियो वायरल होते ही रोडवेज यूनियन ने नाराजगी जाहिर की है. कहा कि बांदा रोडवेज कैम्पस में बगैर पैसे के कोई काम नहीं होता, विरोध करते हैं तो धमकाते हैं. नौकरी खत्म करने की धमकी देते हैं. फिलहाल यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. देखें Video:-
बांदा के ARM मुकेश गुप्ता ने बताया, ''यह वीडियो रविवार का है. सुबह लखनऊ के लिए एक बस जाती है. फतेहपुर डिपो की गाड़ी थी, जिसे कहा गया कि तुम एक बस के बाद जाना, क्योंकि बस खाली थी, जिस पर कंडक्टर और ड्राइवर भड़क गए. अभद्रता करने लगे, जिस पर उन्हें डांटा गया है. सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए मैं खुद फील्ड पर रहता हूं. गलत काम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा, अवैध वसूली और काम करने की बात गलत है.''

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







