
मारुति ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, जानें अब कितनी महंगी हो गईं इसकी गाड़ियां
AajTak
कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से उसके वाहनों की लागत पर काफी असर पड़ा है. इसलिए कंपनी के लिए यह मजबूरी हो गई है कि कुछ अतिरिक्त लागत का बोझ ग्राहकों पर डाला जाए.
देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडलों की कारों के दाम में इजाफा कर दिया है. यह बढ़त आज यानी 16 अप्रैल से ही लागू हो गई है. मारुति ने इस साल दूसरी बार अपने कारों के दाम में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है, 'आपको यह बताना चाहते हैं कि कई तरह के कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से कंपनी अपने कुछ मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी कर रही है. इन सभी मॉडलों के एक्स शो-रूम प्राइस में औसतन 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है. नई कीमतें आज यानी 16 अप्रैल 2021 से ही लागू होंगी.' क्या कहा कंपनी ने
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











