
'मारपीट करने वाली क्रूर औरत...', महिला ने मां की मौत के बाद छपवाया ऐसा शोक संदेश
AajTak
एक महिला ने अपनी मर चुकी मां के लिए अखबार और वेबसाइट में जो ओबिट (श्रद्धांजलि के लिए लेख) लिखा, उसे पढ़ने वाले हैरान रह गए. इसमें उसने अपनी मां पर ढेरों आरोप लगाए थे.
कहते हैं कि मर चुके इंसान के बारे में कुछ गलत नहीं कहना चाहिए. लेकिन मिशिगन की एक महिला ने अपनी मर चुकी मां के लिए अखबार और वेबसाइट में जो ओबिट (श्रद्धांजलि के लिए लेख) लिखा, उसे पढ़ने वाले हैरान रह गए.
मां के लिए लिखा बदतर बातें
स्टर्गिस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, गेल हार्वे हेकमैन नाम की इस महिला न 12 दिसंबर को मर चुकी अपनी मां लिंडा लर्नल हार्वे कल्लम स्मिथ स्टूल के बारे में बहुत ही बुरी बातें लिखी थीं. उसने अपनी मां पर हिंसक होने, उसके साथ होते यौन उत्पीड़न को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और साथ ही उसके अपने पिता के बारे में झूठ बोलने का आरोप भी लगाया.
उन्होंने मां के बारे में ऐसी बातें कही थीं कि जब रिडर्स ने इसके डरावने कंटेट के बारे में शिकायत की, तो प्रकाशक ने थ्री रिवर्स समाचार साइट से इसे हटा दिया. गेल ने कहा- 24 साल और उससे पहले भी, मेरी मां मेरे साथ सिर्फ इसलिए रहती थी ताकि लोग उसे बुरा न कहें.
'हिंसक, घृणित और क्रूर थी वो'
आउटलेट के अनुसार, प्रिंट कराए गए ओबिट में हेकमैन ने उसकी दिवंगत मां के बारे में लिखा था 'एक माँ के रूप में, लर्नल हिंसक, घृणित और क्रूर थी. उसने गेल को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया.' इसमें एक और आरोपी लर्नल के पूर्व पति का भी नाम है, जिसकी जर्नल ने पहचान नहीं की है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











