
मायावती की मांग, पेगासस मामले का संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, अपनी निगरानी में कराए जांच
AajTak
मायावती ने मांग की कि पेगासस जैसे अहम मुद्दे का सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले और इसकी अपनी निगरानी में जांच कराएं. बीएसपी अध्यक्ष ने दूसरे ट्वीट में कहा, "ऐसे में बीएसपी माननीय सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करती है कि वह देश में इस बहुचर्चित पेगासस जासूसी कांड के मामले में खुद ही संज्ञान लेकर इसकी जांच अपनी निगरानी में कराए ताकि इसको लेकर सच्चाई जनता के सामने आ सके."
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मांग की है कि पेगासस जासूसी कांड की जांच की जाए और सच्चाई को सामने लाया जाए. मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मॉनसून सत्र कई कारणों की वजह से नहीं चल पा रहा है, इस वजह से देश का भारी नुकसान हो रहा है. पेगासस का मुद्दा भी गरम हो रहा है, फिर भी केंद्र सरकार इस मामले की जांच कराने को तैयार नहीं है. 1. संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित व किसानों आदि के अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार व विपक्ष के बीच अविश्वास व भारी टकराव के कारण यह सत्र सही से चल नहीं पा रहा है। पेगासस जासूसी काण्ड भी काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जाँच कराने को तैयार नहीं। देश चिन्तित। 1/2
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










