
मायावती का बड़ा दांव, गुड्डू जमाली को AIMIM से वापस बुलाकर आजमगढ़ उपचुनाव में उतारा
AajTak
आज ही गुड्डू जमाली की बसपा में वापसी हुई है. घर वापसी के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाकर मायावती ने बड़ा दांव चल दिया है. मायावती का ये दांव सीधे अखिलेश यादव के लिए चुनौती है.
AIMIM छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थामने वाले शाह आलम (गुड्डू जमाली) को पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है. ये सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.
बता दें कि आज ही गुड्डू जमाली की बसपा में वापसी हुई है. घर वापसी के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाकर मायावती ने बड़ा दांव चल दिया है. मायावती का ये दांव सीधे अखिलेश यादव के लिए चुनौती है. इस सीट से अखिलेश यादव सांसद थे, लेकिन 22 मार्च को अखिलेश ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव में पार्टी के एक मात्र उम्मीदवार शाह आलम (गुड्डू जमाली) ही थे जिनकी जमानत बची थी. यूपी की 403 विधानसभा सीटों में असदुद्दीन ओवैसी ने 100 से ज्यादा प्रत्याशी उतारे थे, सिर्फ गुड्डू जमाली ही अपनी जमानत बचा पाए थे.
गुड्डू जमाली चौथे नंबर पर रहे थे और उन्हें 36419 वोट मिले. इस सीट से समाजवादी पार्टी के अखिलेश ने परचम लहराया, जबकि बहुजन समाज पार्टी दूसरे और बीजेपी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. बता दें कि आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है.
मायावती ने सभी कार्यकारिणी को किया भंग

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










