
मान-मनौव्वल, सोनिया का सीक्रेट प्लान और सरप्राइज... उस दिन की कहानी जब डॉ. मनमोहन सिंह के लिए खुला था PMO का दरवाजा
AajTak
2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को किया गया. नतीजे सबके सामने थे. एनडीए को हराकर यूपीए चुनाव जीत चुकी थी. लेकिन सवाल था कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? पार्टी में अगले कुछ दिन इसी कमोबेश में रहे कि सोनिया गांधी जल्द से जल्द प्रधानमंत्री पद स्वीकार करें. लेकिन फिर आया 18 मई 2004 को वो दिन जिसे भूल पाना आसान नहीं है.
साल 2004 में जब कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील संगठन (यूपीए) ने चुनाव जीता तो माना जा रहा था कि सोनिया गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगी. एक तरफ कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगा रही थी कि सोनिया गांधी पीएम पद स्वीकार करें जबकि विपक्ष उनके विदेशी मूल के मुद्दे को लेकर विरोध कर रहा था. इस उधेड़बुन के बीच पूर्व वित्त मंत्री और प्रगाढ़ अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया गया. उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने का किस्सा बेहद दिलचस्प है.
2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को किया गया. नतीजे सबके सामने थे. एनडीए को हराकर यूपीए चुनाव जीत चुकी थी. लेकिन सवाल था कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? पार्टी में अगले कुछ दिन इसी कमोबेश में रहे कि सोनिया गांधी जल्द से जल्द प्रधानमंत्री पद स्वीकार करें. लेकिन फिर आया 18 मई 2004 को वो दिन जिसे भूल पाना आसान नहीं है. पार्टी के लगभग 200 सांसद संसद के प्रकोष्ठ में प्रतीक्षा कर रहे थे कि सोनिया गांधी आकर अपने फैसले का ऐलान करें.
इस दौरान सोनिया गांधी अपने बच्चों राहुल और प्रियंका के साथ आईं. उनके चेहरे पर गंभीरता थी, जिसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि खबर अच्छी नहीं होगी. सोनिया आकर अपने कई पुराने साथियों का अभिवादन करती हैं और माइक्रोफोन तक पहुंचती हैं. सन्नाटा छाया हुआ था. वह घोषणा करती हैं- 'पिछले छह साल से, जबसे मैं राजनीति में हूं, एक बात मेरे लिए सदा स्पष्ट रही है और वह यह है जिसे मैं कई बार कह चुकी हूं कि प्रधानमंत्री का पद मेरा कभी लक्ष्य नहीं रहा है. मैं सदा सोचती थी कि यदि कभी मैं उस स्थिति में आई, जिसमें आज मैं हूं, तो मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज ही सुनूंगी.' वह थोड़ा रुकीं और अपने बच्चों की तरफ देखा, 'और आज वह आवाज कहती है कि मैं पूरी विनम्रता से इस पद को स्वीकार नहीं करूं.'
इस ऐलान के होते ही कमरे में शोर भर गया. सोनिया ने सबको शांत रहने को कहा लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था. 'आप हमें अब छोड़ नहीं सकतीं.' कुछ चिल्लाकर बोले- 'आप भारत की जनता को धोखा नहीं दे सकतीं.' राजीव के पुराने दोस्त और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने चीखकर कहा- 'लोगों की अंतरात्मा की आवाज कहती है कि आपको ही अगला प्रधानमंत्री बनना पड़ेगा.'
दो घंटे तक सोनिया के अटल निर्णय और सांसदों की व्याकुलताओं के बीच गर्मागर्म बहस चलती रही. लेकिन सोनिया ने स्पष्ट कह दिया कि अब वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं कर सकती. सोनिया ने इस बीच मनमोहन सिंह का नाम भी नहीं लिया. वह तुरुप का पत्ता उनके पास अभी था. जब वह सारे सांसदों को हताश और उदास छोड़कर चली गईं, तो प्रेस वालों ने उनके बच्चों को घेर लिया. हाल में सांसद चुनकर आए राहुल ने कहा- मैं तो चाहूंगा कि मेरी मां प्रधानमंत्री बनें. परंतु उनके पुत्र के रूप में मैं उनके निर्णय का आदर करता हूं.
कांग्रेस के सदस्य इतनी आसानी से कहां हार मानने वाले थे. जब सोनिया घर पहुंचीं तो घर पर भी पूरी भीड़ जमा थी, जो यही मांग कर रही थी कि वे अपना निर्णय बदल लें. इस खींचतान में सोनिया ने हार नहीं मानी, अपनी पार्टी के साथ-साथ सहयोगियों को मना लिया गया कि वे लोग ऐसे प्रधानमंत्री के लिए राजी हों जो गांधी परिवार का न हो.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






