
मानहानि केसः एमजे अकबर की याचिका पर 5 मई को दिल्ली HC में होगी सुनवाई
AajTak
पिछले महीने दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को राहत देते हुए एमजे अकबर की मानहानि याचिका को खारिज कर दिया था. लेकिन राउस एवेन्यू कोर्ट के 17 फरवरी के आदेश से असंतुष्ट एमजे अकबर ने अब हाईकोर्ट का रुख किया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की लगाई गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 5 मई को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट में जस्टिस मुक्ता गुप्ता की बेंच मानहानि से जुड़े इस मामले में सुनवाई करेगी. मानहानि से जुड़े मामले में एमजे अकबर ने कल बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में रॉउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. दिल्ली हाईकोर्ट को आज इस मामले में सुनवाई करनी थी, लेकिन जस्टिस मुक्ता गुप्ता की बेंच आज सुनवाई के लिए कुछ कारणों से नहीं बैठ पाई जिसके बाद कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए नई तारीख देते हुए 5 मई को सुनवाई तय की है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









