
मानव इतिहास में पहली बार... धरती से 737 km ऊपर अंतरिक्ष में आम आदमी ने किया स्पेसवॉक
AajTak
SpaceX के Polaris Dawn मिशन ने मानव इतिहास में पहली बार अनोखा काम किया है. 737 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहला सिविलियन स्पेसवॉक पूरा हो चुका है. 10 सितंबर 2024 को यह मिशन लॉन्च किया गया था. दो दिन से इस मिशन के चारों आम नागरिक एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में घूम रहे हैं.
SpaceX के पोलैरिस डॉन मिशन ने नया कीर्तिमान बनाया है. पहली बार पृथ्वी से 737 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में आम नागरिकों ने स्पेसवॉक किया है. अपोलो मिशन पूरा होने के 50 साल बाद ऐसा अनोखा काम हो रहा है. नए एडवांस प्रेशराइज्ड सूट में मिशन कमांडर जारेड आइसैकमैन ने पहले स्पेसवॉक की. यहां नीचे देखिए इसका ऐतिहासिक Video...
पोलैरिस डॉन मिशन में चार लोग अंतरिक्ष में ड्रैगन क्रू कैप्सूल (Dragon Crew Capsule) में गए हैं. इन यात्रियों के नाम हैं- कमांडर जारेड आइसैकमैन, पायलट स्कॉट 'किड' पोटीट, मिशन स्पेशलिस्ट साराह गिलिस औऱ अन्ना मेनन. आइसैकमैन आंत्रप्रन्योर रईस हैं. वो इस मिशन की फंडिंग भी कर रहे हैं.
Watch Dragon’s first spacewalk with the @PolarisProgram’s Polaris Dawn crew https://t.co/svdJRkGN7K
पोटीट अमेरिकी वायुसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. गिलिस और मेनन दोनों ही स्पेसएक्स के इंजीनियर्स हैं. आइसैकमैन और गिलिस ने पहली बार निजी स्पेसवॉक किया. इस समय ड्रैगन कैप्सूल की ऊंचाई करीब 737 किलोमीटर थी. अपोलो काल के बाद अब तक का यह सबसे ऊंचा क्रू मिशन है. इसलिए क्योंकि यह मिशन 1400 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. पोटीट, गिलिस और मेनन पहली बार अंतरिक्ष में गए हैं. आइसैकमैन साल 2021 के सितंबर में हुई इंस्पीरेशन 4 मिशन में अंतरिक्ष में गए थे.
तीन-चार बार टाली गई इस मिशन की लॉन्चिंग
पोलैरिस डॉन मिशन की लॉन्चिंग 26 अगस्त को होनी थी. जो प्री-फ्लाइट चेकअप में गड़बड़ मिलने के बाद टाल दी गई. फिर 27 अगस्त की लॉन्चिंग हीलियम लीक होने की वजह से टाली गई. 28 को प्लान बनाया था लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया. SpaceX ने अपने X हैंडल पर लिखा कि ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के आसपास समंदर में जहां गिरेगा, वहां मौसम ठीक नहीं है. इसलिए लॉन्चिंग टाल दी गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






