
माधुरी दीक्षित को 'सेकेंड ग्रेड' बताने पर भड़की BJP, डिप्टी CM दीया कुमारी बोलीं- कांग्रेस नेता का बयान शर्मनाक
AajTak
Madhuri Dixit IIFA 2025 Row: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है.
राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए IIFA 2025 समारोह को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर से फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को 'सेकेंड ग्रेड एक्ट्रेस" कहे जाने पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने जूली के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जूली ने IIFA में बड़े सितारों की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए माधुरी दीक्षित पर टिप्पणी की.
जूली का बयान और विवाद की शुरुआत टीकाराम जूली ने विधानसभा में IIFA 2025 के आयोजन पर तंज कसते हुए कहा, "जयपुर में IIFA में कौन-सा बड़ा नाम आया? शाहरुख खान के अलावा तो सब सेकेंड ग्रेड के एक्टर्स आए थे. फर्स्ट ग्रेड वाला तो कोई नहीं आया. माधुरी दीक्षित आजकल सेकेंड में ही हैं. गया समय माधुरी जी का. 'दिल' और 'बेटा' फिल्म के समय माधुरी दीक्षित थीं. बड़े स्टार तो आए ही नहीं, अमिताभ बच्चन नहीं आए तो क्या आया?" जूली के इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया.
BJP की तीखी प्रतिक्रिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने aajtak से बातचीत में जूली पर पलटवार करते हुए कहा, "फिल्मी सितारों की ग्रेडिंग करना टीकाराम जूली का अधिकार नहीं है. उन्हें A-ग्रेड, B-ग्रेड कहने का हक नहीं. हम अपना काम संभाल लें तो काफी है. फिल्मी सितारों पर अप्रिय टिप्पणी से बचना चाहिए. जूली ही बता सकते हैं कि वह ग्रेडिंग कैसे करते हैं. कांग्रेस का यह रवैया उनकी संस्कृति विरोधी सोच को दर्शाता है.''
प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा, "सभी कलाकारों का सम्मान होना चाहिए. कला की इज्जत करनी चाहिए. एक महिला कलाकार के लिए ऐसी बात कहना निंदनीय है. कांग्रेस नेता को यह शोभा नहीं देता."
वहीं, जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा, "ऐसा कहना बेहद शर्मनाक है. कांग्रेस कला और संस्कृति का अपमान कर रही है. जयपुर में IIFA जैसा भव्य आयोजन हुआ, लेकिन कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है."
IIFA 2025 का भव्य आयोजन जयपुर में 8-9 मार्च को आयोजित IIFA 2025 का पहला चरण इसकी रजत जयंती का हिस्सा था. यह आयोजन भारतीय सिनेमा के 25 साल के गौरव को सेलिब्रेट करने के लिए था. जयपुर में शुरू हुआ यह उत्सव पूरे साल भारत के विभिन्न शहरों में तीन भव्य समारोहों के साथ जारी रहेगा और अंत में लंदन में समाप्त होगा, जहां 25 साल पहले IIFA की शुरुआत हुई थी. इस समारोह में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










