
माधुरी के बाद Sara Ali Khan ने रणवीर सिंह संग किया 'चका चक' गाने पर डांस, वीडियो Viral
AajTak
शनिवार को सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह माधुरी दीक्षित के साथ 'चका चक' गाने पर डांस कर रही थीं. सारा ने इस डांस को ट्विस्ट देते हुए माधुरी के फेमस गाने 'चने के खेत में' के स्टेप्स किए थे. अब सारा ने रणवीर सिंह के साथ 'चका चक' पर डांस किया है.
सारा अली खान ने अपनी नई फिल्म 'अतरंगी रे' को प्रमोट करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है. सारा इन दिनों अपने डांस के दम पर फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं. साथ ही अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं. कुछ समय पहले ही 'अतरंगी रे' का गाना 'चका चक' रिलीज हुआ है. इस गाने ने आते ही धूम मचानी शुरू कर दी. ये गाना सारा अली खान के किरदार रिंकू पर फिल्माया गया है. गाने में सारा कमाल के डांस स्टेप्स करती नजर आई थीं. अब सारा अपने इस बढ़िया गाने और डांस को सेलेब्स के साथ करने में लगी हैं.
More Related News













