
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ड्रग ट्रैफिकिंग पर अमेरिका की पहली बड़ी स्ट्राइक, समुद्र में संदिग्ध नाव को उड़ाया
AajTak
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक नाव पर घातक हमला किया. इसमें दो संदिग्ध तस्कर मारे गए और एक व्यक्ति जीवित बच गया. अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई 23 जनवरी को युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के निर्देश पर ऑपरेशन साउदर्न स्पीयर के तहत की गई. खुफिया जानकारी में नाव के नार्को-तस्करी और आतंकी संगठनों से जुड़े होने की पुष्टि हुई थी.
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एक नाव पर घातक हमला किया. इस कार्रवाई में दो संदिग्ध तस्करों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदा बच गया. एक्स पर पोस्ट में अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा कि 23 जनवरी को, युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के निर्देश पर, जॉइंट टास्क फोर्स साउदर्न स्पीयर ने एक ऐसी नाव पर घातक सैन्य हमला किया, जिसे आतंकी संगठन चला रहे थे.
कमांड के मुताबिक, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह नाव नार्को तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले जाने-पहचाने समुद्री रास्तों से गुजर रही थी और अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी. पोस्ट में कहा गया कि इस हमले में दो 'नार्को-आतंकवादी' मारे गए, जबकि एक व्यक्ति बच गया. इसके बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड को तुरंत सूचना दी गई, ताकि उस व्यक्ति के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया जा सके.
वीडियो में दिखी नाव
पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में एक नाव पानी में आगे बढ़ती दिखती है, जिसके बाद वह आग के गोले में बदल जाती है. हाल के समय में अमेरिकी सेना का पूरा ध्यान वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त करने पर भी रहा है.
यह कार्रवाई तब और तेज हो गई, जब ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर न्यूयॉर्क लाने और उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना कराने के लिए एक अभियान शुरू किया.
मादुरो को पकड़ने के बाद पहला हमला

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








