
मात्र 3 घंटे के चार्ज में 70 KM दौड़ती है ये ‘2 इन 1 ई-बाइक', जानें कीमत और फीचर्स!
AajTak
ई-बाइक कंपनी ‘GoZero Mobility' ने अपनी नई ई-बाइक Skellig Pro लॉन्च की है. इसकी खास बात है कि ये मात्र 3 घंटे में चार्ज हो जाती है और सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. जानें इसकी कीमत और बाकी अनोखे फीचर्स.
GoZero Mobility ने अपनी नई ई-बाइक Skellig Pro पेश की है. कंपनी का दावा है कि ये शहरों में यात्रा करने के लिहाज से तो बढ़िया है ही, साथ ही ऑफ-रोड ट्रैवल में भी कारगर है. ऐसे में आप इस ई-बाइक से शहर की सड़कों पर घूमने के साथ-साथ पहाड़ों पर एडवेंचर टूरिज्म का भी मजा ले सकते हैं. (Photos : File) GoZero Mobility ब्रिटेन की प्रमुख ई-बाइक कंपनी है. कंपनी ने अपनी Skellig Pro को ब्रिटेन और भारत की बेहतरीन क्राफ्टमैनशिप के संयोजन से तैयार किया है. कंपनी की ये ई-बाइक स्टील फ्रेम की बनी है, जिसमें एडवांस फ्रंट सस्पेंशन और एलॉय स्टेम हैंडल है. कंपनी ने इस ई-बाइक में 26x2.35 इंच के बड़े टायर दिए हैं जो सड़क पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके अलावा इस बाइक में 7-स्पीड वाला गियर सिस्टम और आगे-पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक का होना इसे ऑफ-रोड पर अच्छा कंट्रोल देते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












