
मातृशक्ति के भरोसे AAP! क्या दिल्ली में केजरीवाल को जीत दिलाएगा ₹2100 वाला 'क्रेडिट कार्ड'
AajTak
मध्य प्रदेश, जहां सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना ने जीत दिलाई, उसमें सालाना 18,984 करोड़ रुपए का बजट है. आंध्र प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में नौ हजार 600 करोड़ रुपए, असम, हिमाचल प्रदेश यहां तक कि गोवा जैसे छोटे राज्य में भी ऐसी योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है. इसकी वजह है- जीत की गारंटी. भले इसके लिए राज्यों को दूसरे खर्च उठाना मुश्किल हो जाए.
फिल्मी डायलॉग में बदलाव करके नेता अब कहने लगे हैं कि 'ओ स्त्री चुनाव में रक्षा करना'. ये बात इसलिए क्योंकि महिलाओं के खाते में सीधा पैसा देकर चुनाव जीतने का जो सिलसिला मध्य प्रदेश से शुरू हुआ अब वो वादों की डोर पकड़कर दिल्ली तक आ पहुंचा है. दिल्ली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के वादे की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
किस राज्य में कितना बजट?
देश के नक्शे पर अगर देखें कि इस वक्त कहां-कहां महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने वाली योजनाएं चल रही हैं और उनका बजट कितना है, तो महाराष्ट्र में महायुति की सरकार लाडली बहना योजना पर 35,000 करोड़ रुपए सालाना खर्च कर रही है, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना के लिए 28,608 करोड़ रुपए का बजट महिलाओं के लिए रखा है.
झारखंड में मंइयां योजना चल रही है. इसमें साल भर में 16 हजार 800 करोड़ रुपए खर्च होना है. पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार योजना में 12 हजार करोड़ रुपए सालाना का खर्च है. तमिलनाडु में भी ऐसी योजना में 13,720 करोड़ रुपए का सालाना खर्चा है.
छोटे-छोटे राज्य भी चला रहे योजनाएं
मध्य प्रदेश, जहां सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना ने जीत दिलाई, उसमें सालाना 18,984 करोड़ रुपए का बजट है. आंध्र प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में नौ हजार 600 करोड़ रुपए, असम, हिमाचल प्रदेश यहां तक कि गोवा जैसे छोटे राज्य में भी ऐसी योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है. इसकी वजह है- जीत की गारंटी. भले इसके लिए राज्यों को दूसरे खर्च उठाना मुश्किल हो जाए.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











