
माता वैष्णो देवी के दर्शन का बना रहे हैं प्लान? IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जल्दी करें बुकिंग
AajTak
IRCTC ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें दिल्ली से यात्रा की शुरुआत की जाएगी. आइए जानते हैं कैसे इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं.
अगर आप माता वैष्णोदेवी के दर्शन करना चाहते हैं और अपने बजट के अनुसार सुविधाएं देख रहे हैं तो IRCTC आपका सपना पूरा कर सकता है. 4 दिन और 3 रात के माता वैष्णोदेवी टूर पैकेज में आपको कई सुविधाएं मिलेंगी. आइए जानते हैं डिटेल्स कि कब, कैसे और कहां इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.
IRCTC के सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारीआईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर माता वैष्णोदेवी की यात्रा की जानकारी शेयर की है. IRCTC ने बताया कि आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत IRCTC के ऑल-इनक्लूसिव माता वैष्णोदेवी टूर पैकेज से कर सकते हैं. आप इसकी यात्रा को दिल्ली से शुरू कर सकते हैं.
इसमें आपको 3N/4D प्लान्स के साथ (₹6,990–₹8,420) या वंदे भारत से 1N/2D पैकेज (₹7,360) मिल सकता है. लगातार डिपार्चर की सुविधा के साथ, आप अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा प्लान कर सकते हैं. आप IRCTC की टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.
IRCTC के अनुसार टूर पैकेज (3N/4D) के रेट्स MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) कंफर्ट क्लास (3AC) – रविवार से गुरुवार तक • सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹10,770 प्रति व्यक्ति • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹8,100 प्रति व्यक्ति • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹6,990 प्रति व्यक्ति • बच्चा (5–11 साल) बेड के साथ: ₹6,320 • बच्चा (5–11 साल) बिना बेड: ₹5,255
सुपीरियर क्लास (2AC) – रविवार से गुरुवार तक • सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹11,995 प्रति व्यक्ति • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹9,330 प्रति व्यक्ति • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹8,220 प्रति व्यक्ति • बच्चा (5–11 साल) बेड के साथ: ₹7,550 • बच्चा (5–11 साल) बिना बेड: ₹6,485
आप अधिक जानकारी या बुकिंग करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. बता दें माता वैष्णोदेवी की यात्रा से संबंधित बाकी टूर पैकेज की डिटेल की जानकारी भी आप IRCTC की वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर की गई पोस्ट से ले सकते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







