
माता अन्नपूर्णा की 150 साल पहले गायब मूर्ति कनाडा से आई, काशी में होगी स्थापना
AajTak
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे. जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर को अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा दिल्ली से सुसज्जित वाहन से वाराणसी के लिए रवाना होगी.
उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर महादेव का तो है ही, इसे अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है. महादेव ने वाराणसी में ही माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी. वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है. माता अन्नपूर्णा की एक प्रतिमा करीब डेढ़ सौ साल पहले चोरी हुई थी. काशी से करीब डेढ़ सौ साल पहले चोरी हुई प्रतिमा कनाडा पहुंच गई थी. काशी से करीब डेढ़ सौ साल पहले चोरी होकर कनाडा पहुंची मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा फिर से काशी में स्थापित होने जा रही है. इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे. जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर को अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा दिल्ली से सुसज्जित वाहन से वाराणसी के लिए रवाना होगी. प्रतिमा के रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों में पड़ाव होंगे जहां मां अन्नपूर्णा का स्वागत सत्कार किया जाएगा. अन्नपूर्णा माता की मूर्ति प्रधानमंत्री की पहल पर वापस आ रही है. कहा जा रहा है कि मूर्ति श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में स्थापित किए जाने की संभावना है. हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









