
मातम के सन्नाटे में बदला आस्था का शोर... हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हादसे के बाद दिखा भयावह मंजर
AajTak
सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार के श्री मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है.
Haridwar mansa devi temple stampede: सावन का पवित्र महीना चल रहा है. इस पवित्र महीने में आस्था का सैलाब उत्तराखंड का हरिद्वार में देखने को मिलता है. भक्त शिवालयों की ओर उमड़ते हैं, हरियाली और भक्ति के संगम से उत्तराखंड का हरिद्वार गूंजता है. 27 जुलाई यानि आज का दिन एक आम दिन की तरह था, जो कभी आम नहीं रह गया. हर रोज की तरह हजारों श्रद्धालु श्री माता मानसा देवी के मंदिर दर्शन करनी पहुंची थी. लोग खुद और परिवार के लिए मन्नत मांगने आए थे. लेकिन किसी पता थी कि मंदिर दर्शन के दौरान इतनी बड़ी अप्रिय घटना घट जाएगी.
रविवार सुबह क़रीब 8 से 9 बजे के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मनसा देवी पहुंचने लगी. सुबह क़रीब लगभग 10 बजे भीड़ और बढ़ गई. सुबह 11 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 44 मिनट के बीच मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर अचानक भगदड़ मच गई. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, करंट फैलने का अफवाह फैल गया जिसके कारण वहां अफरा-तफरा मच गई.
इस अफरा-तफरी में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं. मंदिर मार्ग में चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं. यह पूरा नजारा किसी पूरे सपने से कम नहीं था.
दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मुआवजे का ऐलान किया. प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाने बीत कही गई.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये हादसा हृदय विदारक है और इसके जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए. फिर उन्होंने मंदिर मार्ग पर हुई दुघर्टना में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की.
यह भी पढ़ें: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान मची भगदड़... हादसे में यूपी के 4 श्रद्धालुओं की गई जान

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











