
माघ मेले का आगाज..., जानिए इसका पौराणिक नाम और ऐतिहासिक महत्व
AajTak
Magh Mela in Uttarkashi: उत्तरकाशी में पौराणिक और ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज हो गया है. इस 9 दिवसीय माघ मेले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं में यह मेला महाभारत काल से जुड़ा है. वहीं, ऐतिहासिक महत्व यह है कि यह मेला भारत और तिब्बत के व्यापार का साक्षी रहा है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पौराणिक और ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज हो गया है. पुरातन काल में ये मेला तिब्बत और भारत के व्यापार का केंद्र रहा है. 9 दिवसीय इस मेले में जिले भर के ग्रामीण आकर मेल मिलाप कर मेले का आनंद लेते हैं.
कोरोना काल के बाद काशी विश्वनाथ नगरी उत्तरकाशी के प्रसिद्ध माघ मेले (बाड़ाहाट कु थौलू) का आगाज 14 जनवरी से हो गया है. 9 दिवसीय इस माघ मेले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं में यह मेला महाभारत काल से जुड़ा है. वहीं, ऐतिहासिक महत्व यह है कि यह मेला भारत और तिब्बत के व्यापार का साक्षी रहा है. जिला पंचायत हर साल इस मेले का आयोजन करता आ रहा है.
माघ मेले का पौराणिक नाम बाड़ाहाट का थौलू है. बाड़ाहाट का अर्थ बड़ा हाट यानी बड़ा बाजार है. बाड़ाहाट में आजादी से पहले तिब्बत के व्यापारी यहां सेंधा नमक, ऊन, सोना जड़ी-बूटी, गाय, घोड़े बेचने के लिए आते थे. उस समय यह मेला एक माह तक चलता था. तिब्बत के व्यापारी यहां से धान, गेहूं लेकर वापस लौटते थे.
इस मेले में टिहरी और उत्तरकाशी के ग्रामीण अपने देवताओं के साथ आते थे. गंगा स्नान के साथ-साथ खरीददारी भी करते थे. उत्तरकाशी का माघ मेला राजशाही के नियंत्रण में था. राजशाही के समय इस माघ मेले में तिब्बत से आने वाले व्यापारियों का हिसाब-किताब रखने के लिए अंतिम मालगुजार मुखबा निवासी पंडित विद्यादत्त सेमवाल थे. ये तिब्बत के व्यापारी टिहरी राज दरबार तक सामान पहुंचाते थे.
माघ मेले में 1962 तक तिब्बत के व्यापारी आते थे. उसके बाद जब सीमाएं बंद हुईं तो तिब्बत के व्यापारियों का यहां आना भी बंद हो गया लेकिन, इस पौराणिक और ऐतिहासिक मेले के आयोजन की परंपरा अभी भी चल रही है. धार्मिक महत्व के लिहाज से भी इस मेले को महाभारत काल का माना जाता है.
महाभारत के आदि पर्व में उल्लेख है कि वनवास के दौरान पांडव यहां आए थे. उत्तरकाशी के पास में लाक्षागृह था, जो आज लक्षेश्वर के नाम से जाना जाता है. इसीलिए इस मेले में पांडव नृत्य का भी खास महत्व है. मेले में पांडवों की विशेष पूजा अर्चना होती है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









