
मां से जुदा होकर पाकिस्तान लौटे मासूम... बेटी बोली- दिल टूट गया, अकेले नहीं रह पाएंगे
AajTak
11 साल की जैनब और 8 साल की जेनिश भारत में अपनी नानी से मिलने दिल्ली आई थीं. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें अपनी मां से अलग होकर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ रहा है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान से जुड़ी सीमा पर नो एंट्री हो गई है. भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने का फैसला लिया है और भारतीय नागरिकों को भी पाकिस्तान से जल्द लौटने की सलाह दी है. भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात अचानक बदल गए हैं. इस बीच, एक दिल को छूने वाली कहानी सामने आई है. कई पाकिस्तानी बच्चे अपनी मांओं से बिछड़ गए हैं और अकेले ही पाकिस्तान लौटने को मजबूर हो गए हैं.
11 साल की जैनब और 8 साल की जेनिश भारत में अपनी नानी से मिलने दिल्ली आई थीं. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें अपनी मां से अलग होकर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ रहा है. चूंकि, उनकी मां के पास भारतीय पासपोर्ट हैं. जबकि बच्चे पाकिस्तान के नागरिक हैं.
ज़ैनब कहती हैं कि मां के बिना वापस लौट रही हूं. दिल टूट गया है. ये बच्ची अपने माता-पिता के साथ भारत आई थी और अब वापस पाकिस्तान लौट गई है.
'मेरा दिल टूट गया है...'
छोटी सी ज़ैनब अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी. उसने कहा, मैं अपनी नानी से मिलने भारत आई थी, लेकिन अब मां के बिना पाकिस्तान लौट रही हूं. मेरा दिल टूट गया है. मैं अपनी मां के बिना नहीं रह सकती हूं. ज़ैनब ने आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की.
'आतंकियों को मिले ऐसी सजा...'

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











