
मां लक्ष्मी की कृपा पाने और धन प्राप्ति के लिए 21 शुक्रवार करें ये सरल उपाय
AajTak
आज ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आपको बतलाने जा रहे हैं धन की प्राप्ति के लिए सरल उपाय. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और 11 कन्याओं को प्रसाद और दक्षिणा दें, 21 शुक्रवार तक लगातार ये उपाय करें. आप अपने घर में मंदिर में भी मां लक्ष्मी को भोग लगा सकते हैं और यदि घर के आपपास कोई मंदिर हो, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा हो तो वहां जाकर भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद बांट लगा सकते हैं. जब कन्याओं को प्रसाद या दक्षिणा बांट रहें हो तो मन में ये आस्था रखें कि साक्षात लक्ष्मी जी को भोग लगा रहे हैं. बहुत ही विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस उपाय को करना है. इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आपपर होगी और धन की कमी नहीं रहेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












