
मां-बाप की डांट से गुस्सा होकर 14 साल के लड़के ने बना लिया अपना अंडर ग्राउंड घर!
AajTak
पिता की डांट का छोटी सी उम्र में कुछ इस कदर असर पड़ा कि उसके सिर पर कुछ अलग करने का जुनून सवार हो गया.
मां-बाप की डांट का छोटी सी उम्र में कुछ इस कदर असर पड़ा कि उसके सिर पर कुछ अलग करने का जुनून सवार हो गया. 14 साल की उम्र में उसने घर के गार्डन में खुदाई शुरू कर दी. अब छह साल बाद इस बच्चे की मेहनत बेहद ही सुखद रंग लाई है. उसकी इस प्रतिभा के आप भी कायल हो जाएंगे. ये कहानी है स्पेन के आंद्रेस कैंटो की. जब वह 14 साल का था तब उसके माता-पिता ने उसे ट्रैकसूट पहनकर पास के गांव में जाने से मना किया, इसके बाद कैंटो की अपने माता-पिता से छोटी सी बहस हुई. इस घटना के बाद कैंटो ने गुस्से में आकर अपने दादा के कुदाल से घर के बगीचे को खोदना शुरू कर दिया. प्रतिशोध में शुरू हुआ ये काम देखते ही देखते उसका जुनून बन गया. छह साल के बाद अब 20 साल के हो चुके कैंटो के पास एक अंडरग्राउंड गुफा घर है, जिसमें कुछ कदम नीचे जाने के बाद आपको दिखेगा उसका लिविंग और बेडरूम. आज की तारीख में आंद्रेस एक एक्टर है. कैंटों की मानें तो निराशा को दूर करने के लिए स्पेन के ला रोमाना शहर में अपने घर में शुरू किए गए इस काम को उसने कभी नहीं रोका. स्कूल से लौटने के बाद वह हर शाम खुदाई करता रहा. कुछ वक्त के बाद खुदाई के काम में उसका दोस्त एंड्रियु भी हवा से चलने वाली ड्रील मशीन के साथ शामिल हो गया. अब वे दोनों तेज रफ्तार से हर हफ्ते 14 घंटे तक खुदाई करने लगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












