
मां ने बेटी को सुनाई 13 साल में खुद के प्रेग्नेंट होने की कहानी, हुई वायरल
AajTak
जेनिका नाम की महिला ने बेटी के साथ एक वीडियो में अपनी कहानी शेयर की है. इस वीडियो को 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो 13 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं. इस महिला का नाम जेनिका है. जेनिका ने 14 साल की उम्र में बेटी को भी जन्म दिया था. वायरल वीडियो में महिला अपनी बेटी जेनिका के साथ बैठकर उसे पूरी प्रेग्नेंसी की पूरी कहानी सुनाती है.
असल में जेनिका ने यह वीडियो यूट्यूब पर 2020 में ही अपलोड किया था. सिर्फ एक चैनल पर इस वीडियो को 1.1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इसी वीडियो का हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
जेनिका ने बताया कि कम उम्र में प्रेंग्नेंट होने पर उन्हें खुद भी और उनके पैरेंट्स को भी झटका लगा था. जेनिका अमेरिका की रहने वाली हैं. उन्होंने तब अपने बॉयफ्रेंड को एक साल तक डेट किया था. जेनिका ने बताया- एनिका के पिता और मैंने 7 ग्रेड के अंत में एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. हमने इस दौरान वे सारे जरूरी कदम उठाए कि मैं प्रेग्नेंट होने से बच सकूं'.
जेनिका ने बताया कि उनकी मां उनके लिए प्रेग्नेंसी किट लेकर आई थीं क्योंकि स्कूल में छात्रों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर 'अफवाह' उड़ा दी थी. फिर जेनिका से उनकी मां ने पूछा कि आखिर ये पॉजिटिव क्यों हैं? इस पर जेनिका ने उनसे कहा, 'ये जरूर गलत होगा, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.'
जेनिका ने इसके बाद अल्ट्रासाउंड करवाया. जिसमें पता चला कि वह 6 महीनों से प्रेग्नेंट हैं और उनके गर्भ में एक बेटी पल रही है. जेनिका को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह डर गईं. वहीं जब उनके माता-पिता को भी इस बात की जानकारी हुई तो वे भी हक्का-बक्का गए. हालांकि, उन्होंने (माता-पिता) ने काफी सपोर्ट किया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











