
मां ने कबूला गुनाह, कहा- पति की रोज मारपीट के बाद बेटी का रेता गला, अपने हाथ की नस काटी
AajTak
ये घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा गांव की है. जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसे देख लोगों की रुह कांप गई. महिला ने पति से परेशान होकर अपनी 8 वर्ष की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी अपने हाथ की नस काट डाली.
बिहार के कटिहार में रिश्ते को कलंकित कर देने वाली एक मां का चेहरा सामने आया है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसे देख लोगों की रुह कांप गई. महिला ने पति से परेशान होकर अपनी 8 वर्ष की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी अपने हाथ की नस काट डाली. दरअसल, ये घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के चिलमारा गांव की है. जहां रहने वाली पत्नी जकिरा खातून अपने पति के प्रताड़ना से काफी परेशान रहती थी. जकिरा का कहना है कि उसका पति हर रोज उसकी पिटाई करता था. बताया जाता है कि जकिरा ने खुद की मर्जी से शादी की थी और जकिरा के परिजनों ने भी जकिरा का साथ छोड़ दिया था. जकिरा की 8 साल की बेटी थी. वह अपने पति के प्रताड़ना से इतनी तंग आ चुकी थी कि खुद अपने बेटी के साथ दुनिया छोड़ देने की सोच ली. इसके लिए महिला ने घर में पहले अपनी 8 साल के बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद को खत्म करने के लिए अपने हाथ की नस काट ली. बेटी की मौत हो गई और जकिरा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









