
मां को यादकर रो पड़ीं सुजैन खान, एक्स वाइफ के दुख में साथ खड़े दिखे ऋतिक रोशन
AajTak
फराह खान अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया है. वीडियो में बड़े-बड़े सितारे जरीन खान को याद करते दिखे. वहीं सुजैन खान मां की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोती दिखीं.
संजय खान की पत्नी और एक्ट्रेस जरीन खान के निधन उनके चाहने वालों के दिलों में खालीपन छोड़ गया है. जरीन 81 साल की थीं और उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस के निधन के बाद मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. प्रेयर मीट में परिवार और दोस्त उन्हें याद करते दिखे. इस दौरान सुजैन खान को फूट-फूटकर रोते देखे गया.
इमोशनल हुईं सुजैन खान मशहूर अभिनेत्री जरीन खान ने 7 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी याद में परिवार ने एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की थी. ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, जितेंद्र और राकेश रोशन समेत कई जाने-माने सितारे जरीन खान को आखिरी विदाई देने श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचे. जरीन खान की बेटी फराह खान अली ने प्रेयर मीट का एक वीडियो शेयर किया है.
श्रद्धाजंलि सभा से सामने आया ये वीडियो भावुक कर देने वाला है. प्रेयर मीट में ऋतिक रोशन, संजय खान और जायद खान समेत सभी सितारे अपनी स्पीच एक्ट्रेस को याद करते दिखे. वहीं मां की प्रेयर मीट में सुजैन इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं.
ये पहला मौका है जब सुजैन को यूं रोते देखे गया. अब उनकी लाइफ में बहुत सारी मुश्किलें आईं, लेकिन वो हमेशा मुस्कुराती दिखीं. पर मां के जाने के बाद सुजैन अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. सुजैन की आंखों में आंसू देखकर उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो रहे हैं.
मां के लिए क्या बोलीं फराह फराह खान अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया. उन्होंने लिखा, दुनिया के लिए वो जरीन संजय खान थीं, लेकिन मेरे और मेरे भाई-बहनों के लिए सिर्फ हमारी मां. वो मेरी पूरी दुनिया थीं, जब तक मैंने ये नहीं देखा कि कितने लोग उन्हें अंतिम सम्मान देने आए.
फराह ने लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया जताया और अपनी मां के दयालु व्यक्तित्व को सलाम किया. उन्होंने लिखा, उनके लिए सब बराबर थे और हर कोई उतना ही महत्वपूर्ण. उन्होंने हमें अपनी तरह बनाया, प्यार से और बिन किसी स्वार्थ के. आगे उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्रिया कि जो उन्होंने हमें जरीन जैसी मां दी. हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










